सचिन वाजे मुंबई में चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हुए
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सोमवार को मुंबई में चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हुए।
यह आयोग महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के लिए बनाया है। परमबीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।