बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का एक और मामला सामने आया है। यहां एक संघर्षरत अभिनेत्री ने एक फिल्म निर्माता के भाई पर फिल्म में भूमिका देने के बदले में यौन संबंध बनाने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री की ओर से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आरे पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।