BMC Poll 2026: 15 जनवरी को होने वाले मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों को लेकर भाजपा, शिवसेना और आरपीआई (ए) महायुति गठबंधन ने अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान गठबंधन ने झुग्गी-झोपड़ी मुक्त मुंबई, बिना ब्याज लोन के साथ कई चुनावी घोषणाएं की है।
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ मिलकर बीएमसी चुनावों के लिए महायुति का संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। महायुति गठबंधन ने अपने व्यापक घोषणापत्र में BEST बसों में महिलाओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट और शहर को बांग्लादेशी प्रवासियों से 'मुक्त' करने का वादा किया है।
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि
BEST बेड़े में होंगी 10,000 बसें
घोषणापत्र में परिवहन और महिलाओं की सुरक्षा पर प्रमुखता से जोर दिया गया है। फडणवीस ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बेड़े को लगभग 5,000 से बढ़ाकर 10,000 बसें करना, इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करना और महिला यात्रियों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट देना है। फडणवीस ने कहा कि हम मुंबई को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं से मुक्त करेंगे। IIT की मदद से हम बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक AI टूल विकसित करेंगे।
हमारा लक्ष्य 30-35 लाख घर बनाना: शिंदे
उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। बालासाहेब ठाकरे का सपना आज भी जिंदा है। हमारा विकास मराठियों के लिए है। हम उनके लिए मल्टीप्लेक्स थिएटर बनाएंगे! मराठियों के लिए दस गुना ज़्यादा काम करेंगे। मुंबई को उसके लोगों को वापस सौंपना होगा। झुग्गी-झोपड़ी मुक्त मुंबई बालासाहेब का सपना था। हम घाटकोपर में 17,000 लोगों के लिए एसआरए (SRA) परियोजना पर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 30-35 लाख घर बनाना है। हम मुंबई को फिनटेक सिटी, फिनटेक कैपिटल बनाएंगे। हम विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित कर रहे हैं। बेस्ट में हमने महिलाओं को 50% आरक्षण देने का फैसला किया है। मुंबई को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हम 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हम सभी सड़कों को मजबूत करेंगे और मुंबई को गड्ढों से मुक्त बनाएंगे।