फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जल संकट: 30 मई से पांच प्रतिशत पानी की कटौती, बीएमसी ने कहा- जून में और बढ़ेगी आम लोगों की परेशानी

Sat, 25 May 2024 03:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Water Cut: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में 30 मई से पांच प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है। यह भी कहा गया है कि 5 जून से 10 प्रतिशत पानी की कटौती होगी।
विज्ञापन
मुंबई में पानी की कटौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच आम लोगों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में पांच प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है। 30 मई से शहर में यह आदेश लागू होगा। इसकी वजह यह है कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में उपयोग करने योग्य पानी का सिर्फ 10 प्रतिशत भंडारण बचा है। 

विज्ञापन


जून में और भी बढ़ेगी आम लोगों की परेशानी 
नगर निगम का कहना है कि शहर में पानी की यह कटौती 5 जून से 10 प्रतिशत तक होगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी का भंडारण लंबे समय तक के लिए बचा रहे। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि ठाणे नगर निगम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम में भी इसी तरह की कटौती जारी रहेगी। 25 मई को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में 1,40,202 मिलियन लीटर ही जल शेष है। यह शहर को प्रति वर्ष आपूर्ति किए जाने वाले 14,47,364 मिलियन लीटर पानी का सिर्फ 9.69 प्रतिशत है।

पानी के भंडारण पर लगातार नजर- बीएमसी 
यह कदम नगर निगम के प्रमुख भूषण गगरानी के उस बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शहर में पानी का प्रचुर भंडारण है। नगर निगम का कहना है कि पानी के भंडारण पर लगातार नजर बनाई जा रही है। आगे कहा गया है कि जब तक शहर में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, तब तक मुंबई में पानी की कटौती जारी रहेगी। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल संभलकर करें। 
विज्ञापन


बीएमसी का मुंबई की जनता को सुझाव
बीएमसी ने शहर की जनता को सुझाव दिया है कि कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन और नहाने के दौरान शॉवर का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा रेस्तरां मालिकों से कहा गया है कि लोगों का जरूरत पड़ने पर ही पानी दें। नगर निगम द्वारा एक और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बताया गया है कि वर्ष 2021 और 2022 के अक्तूबर महीने में पर्याप्त वर्षा के कारण पानी का प्रचुर भंडारण हुआ था। लेकिन 2023 में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण पानी के भंडारण में 5.64 प्रतिशत की कमी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें