मुंबई पुलिस की अपराध शाखा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे संदेशों में बताए गए सात नंबरों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन नंबरों के एक तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं।
मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी देने वाले संदेशों में उल्लिखित मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण से उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा से ट्रेस किया है। पुलिस की टीमें जल्द इन राज्यों की यात्रा करेंगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
19 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे ट्रैफिक पुलिस के वर्ली कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर वॉट्सएपर पर संदेश प्राप्त हुए थे जिसमें पाकिस्तान के कोड वाले फोन नंबर से शहर में 26/11 जैसे हमले की चेतावनी दी गई थी।
इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के पालघर जिले के विरार से हिरासत में लिया जिससे पिछले तीन दिनों से अपराध शाखा पूछताछ कर रही है।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे संदेशों में बताए गए सात नंबरों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन नंबरों के एक तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं। अपराध शाखा की टीमें इन नंबरों के उपयोगकर्ताओं, उनकी प्रोफाइल और प्रेषक को ये नंबर कैसे प्राप्त हुए, के बारे में पता लगाने के लिए इन राज्यों की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन
विस्तृत जानकारी देने से इनकार कते हुए उन्होंने कहा कि विरार के व्यक्ति से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरे संदेशों में से एक में कहा गया था कि छह लोग हमले को अंजाम देंगे। जबकि दूसरे संदेश में कहा गया था कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी है जो 26/11 हमले की यादें ताजा कर देगा।