फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर था 2 किलो वजनी ट्यूमर, 7 घंटे की सर्जरी ने बचाई जान

Fri, 23 Feb 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने एक शख्स के सिर से 1.87 किलो ग्राम का ट्यूमर निकाला है। मुंबई के नायर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 31 वर्षीय संतलाल पाल का डॉक्टरों ने सफल इलाज कर ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, करीब 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद मरीज के सिर से ट्यूमर निकाला। ट्यूमर का साइज मरीज के सिर के बराबर ही था।

अस्पताल के न्यूरो सर्जन त्रिमूर्ति नजकरणी ने बताया कि 'यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्यूमर सर्जरी कही जा सकती है। बीते कई सालों से मरीज अपने सिर पर ट्यूमर को बढ़ता हुआ देख रहा था।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया 'ऑपरेशन करना हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि ट्यूमर सिर के पीछे के हिस्से में पूरी तरह फैल चुका था। हर महीने ट्यूमर एक इंच बढ़ रहा था। इस दौरान हमें मरीज के ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखना था। क्योंकि इस तरह के ऑपरेशन में ब्लड का काफी रिसाव होता है।'

डॉक्टरों ने बताया कि 'अब मरीज खतरे से बाहर है और फिलहाल हमें उसके स्वास्थ्य में पूरी तरह से सुधार का इंतजार है।

वहीं मरीज की पत्नी ने बताया कि 'हमने उत्तर प्रदेश में कई डॉक्टरों से भी जांच करवाई थी लेकिन सभी ने यह कहा कि यह ठीक न होने वाली बीमारी है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें