फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: रेल मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, महज 2 घंटे 7 मिनट में पूरा होगा सफर

Sun, 03 Aug 2025 02:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर

सार

Ashwini Vaishnaw On Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता चाहती है कि ट्रेनों का संचालन भी जारी रहे और स्टेशनों का विकास भी हो। प्रधानमंत्री की सोच है कि दोनों कार्य एक साथ चलें और जनता को बेहतर सेवाएं मिलें।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा अब जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को गुजरात के भावनगर में दी। उन्होंने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी अब सिर्फ दो घंटे सात मिनट में पूरी हो सकेगी। रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन की कुल लंबाई 508 किलोमीटर होगी। यह ट्रेन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से शुरू होकर गुजरात के वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद तक जाएगी। इसकी गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'करीब 100 सीटों पर हुआ घोटाला, चुनाव आयोग साजिश का हिस्सा', संजय राउत ने किया राहुल गांधी का समर्थन

कई नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत
भावनगर टर्मिनस से रेल मंत्री ने वर्चुअल रूप से अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन




गुजरात में कई नए रेलवे प्रोजेक्ट
रेल मंत्री ने बताया कि गुजरात में कई नई योजनाएं शुरू हो रही हैं। इसमें पोरबंदर-राजकोट के बीच नई ट्रेन, राणावाव स्टेशन पर ₹135 करोड़ की कोच मेंटेनेंस सुविधा, पोरबंदर शहर में रेलवे फ्लाईओवर, दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के साथ-साथ भावनगर के नए बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल शामिल हैं।



रेलवे नेटवर्क का बड़ा विस्तार
रेल मंत्री ने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने 34,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई है। अब भारत में हर दिन लगभग 12 किलोमीटर नई पटरी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में 1,300 रेलवे स्टेशनों को नए तरीके से विकसित किया जा रहा है। विकसित देशों में जब स्टेशन बनते हैं तो ट्रेनों को बंद किया जाता है, लेकिन भारत में भीड़भाड़ को देखते हुए बिना ट्रेनों को रोके काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Oil: रूसी तेल से दूरी भारत को पड़ सकती है भारी, विशेषज्ञ बोले- आयात बिल में होगी 11 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी

नई-नई ट्रेनें- वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत
रेल मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार ने कई आधुनिक ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेनों में वंदे भारत जैसी सुविधाएं हैं लेकिन किराया कम है। अब तक आठ अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और निमूबेन बामभनिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें