फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Sharma Death: मुंबई में टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Thu, 06 Aug 2020 01:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टेलीविजन अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा ने कथित तौर पर मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव बुधवार रात को मलाड पश्चिम के अंहिसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रसोई की छत से लटकते हुए मिला। पुलिस को शक है कि उन्होंने दो दिन पहले खुदकुशी की है। 

विज्ञापन

44 साल से अभिनेता का ये रिश्ते हैं प्यार के धारावाहिक में निभाया गया किरदार काफी चर्चित हुआ था। मुंबई की मलाड पुलिस के अनुसार, फरवरी में ही उन्होंने फ्लैट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान टहलने के दौरान, सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा और सदस्यों को इसकी सूचना दी।




ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। हालांकि मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


समीर शर्मा ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'ज्योति', 'कहानी घर घर की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'वो रहने वाली महलों की', 'गीत हुई सबसे पराई' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर' जैसे टीवी शोज में काम किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें