मुंबई के बंडर कटलरी मार्केट इलाके में जुम्मा मस्जिद के पास स्थित इस्माइल बिल्डिंग में रविवार की शाम आग लग गई। आग इस्माइल बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी है। आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर नौ फायर टेंडर और सात जंबो टैंकर मौजूद हैं। इस आग को लेवल 3 की आग घोषित किया गया है। फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हादसे में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं। बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह 111 साल पुरानी बताई जा रही है।