फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : कुंभ में जहरीला रसायन मिलाने की तैयारी में आईएस से प्रेरित नौ संदिग्ध गिरफ्तार

Thu, 24 Jan 2019 12:05 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ में खतरनाक केमिकल मिलाने की तैयारी कर रहे इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित आठ संदिग्ध आतंकियों को मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुम्ब्रा और औरंगाबाद से एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। बुधवार को महाराष्ट्र एटीएस चीफ अतुल कुलकर्णी ने यह खुलासा किया। इसे महाराष्ट्र एटीएस और एनआईए की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। सभी को औरंगाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर एटीएस ने रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र एटीएस, आईबी और एनआईए के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपियों ने इस्लामिक स्टेट से प्रभावित होकर आतंकी गिरोह बना लिया था। ये कई स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। उनके निशाने पर सबसे पहले प्रयागराज का कुंभ था। वह गंगा जल और खाने में जहरीला रसायन मिलाकर देश को दहलाने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले कि किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम दे पाते, एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विस्फोटक सामग्री भी जुटा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में सलमान खान, तकी खान और मोहसिन खान सगे भाई हैं और बाकी छह उनके खास दोस्त हैं।

संवाद के लिए करते थे स्नैप चैट का इस्तेमाल

गिरफ्तार आरोपी आपस में बातचीत के लिए स्नैपचैट एप का इस्तेमाल करते थे। जांच में पता चला कि इसमें से कई चैट्स डिलीट कर दिए गए। इसके अलावा संदिग्ध डार्कनेट का इस्तेमाल करते थे, जिसकी जानकारी खंगाली जा रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इस मॉड्यूल में शामिल तीन भाई सलमान, मोहसीन और तकी खान लोगों को कट्टर बनाते थे। सलमान मुम्ब्रा में पहले फुटबॉल की कोचिंग देता था, लेकिन पिछले साल औरंगाबाद में शिफ्ट हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें