महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण इलाके में गुरुवार की सुबह ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
Mumbai: 5 coaches of Kurla-Ambernath local derailed; No injuries reported; Services on Kalyan-Karjat suspended; Restoration work underway. pic.twitter.com/eyrh8R574b— ANI (@ANI_news) December 29, 2016
हादसा सुबह 5:53 पर कल्याण-विट्ठलवाड़ी स्टेशन के बीच हुआ। इस दौरान कुरला-अंबरनाथ लोकल ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
Mumbai: 5 coaches of Kurla-Ambernath local derailed; No injuries reported; Services on Kalyan-Karjat suspended; Restoration work underway. pic.twitter.com/iaw5uVgWpl— ANI (@ANI_news) December 29, 2016
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार की सुबह कानपुर के पास अजमेर-सियालदाह ट्रेन के 14 डब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं तकरीबन 48 लोग घायल हुए थे। हादसा तब हुआ जब
12987 अजमेर-सियालदाह ट्रेन एक सूखी हुई नहर पर बने पुल को पार कर रही थी।