फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः 10 डीसीपी के स्थानांतरण रद्द, पुलिस आयुक्त ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई महानगर में 10 डीसीपी के स्थानांतरण के गृह विभाग के आदेश को राज्य सरकार द्वारा वापस लेने के कुछ घंटे बाद मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक बांद्रा में ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में हुई।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस 10 पुलिस उपायुक्तों के स्थानांतरण के गृह विभाग के आदेश को राज्य सरकार द्वारा रविवार को रद्द कर देने के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसको लेकर कयास लगाए जाने लगे थे कि ठाकरे नीत महा विकास आघाडी सरकार में शिवसेना और राकांपा के बीच समन्वय की कमी है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, डीसीपी के स्थानांतरण के आदेश गुरुवार को जारी किए गए थे। लेकिन रविवार को जारी नए आदेश के मुताबिक स्थानांतरण रद्द कर दिए गए और डीसीपी से कहा गया कि वे अपनी वर्तमान पदस्थापना पर बने रहें।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा किए गए स्थानांतरण को सीएमओ के साथ ही गृह विभाग ने भी रद्द कर दिया है। देशमुख राकांपा से हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के सहयोगियों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच सही समन्वय है और कोई मतभेद नहीं है।

बहरहाल, मंत्री ने स्थानांतरण आदेश को रद्द करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार ने स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें