राजनीति के बाग बहादुर मुलायम सिंह यादव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राजनीति के पत्ते फेटना शुरू कर दिया है। उन्होंने मकर संक्रांति के दिन छोटे भाई को नए प्रस्ताव के साथ कांग्रेस के पास भेजा।शिवपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार से मिले हैं। यह मुलाकात मुलायम के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के सिलसिले में हुई है। देखना है आगे क्या होता है।
शिवपाल के साथ माखन लाल फोतेदार की काफी देर तक चर्चा हुई। चर्चा में माखन लाल फोतेदार ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास शिवपाल का प्रस्ताव लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी अखिलेश के नेतृत्व वाले दल से ज्यादा सीटों का प्रस्ताव दें।
फोतेदार ने इस क्रम में 150 सीटों को देने का प्रस्ताव रखा तो शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस को 135-40 सीटें तक दे सकती है। इससे अधिक सीटों के लिए मुलायम सिंह से बात करने के बाद ही शिवपाल ने कोई उत्तर देने को कहा है।