फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज 2021 के लिए सरकार आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने पर कर रही विचार

Sat, 26 Sep 2020 01:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार 2021 में होने वाले हज के लिए श्रद्धालुओं से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल भारत से कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा पाया था। 

विज्ञापन


केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हम अक्तूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने सहित प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। हम सऊदी अरब के दिशानिर्देशों का इंतजार करेंगे और उम्मीद करेंगे कि तीर्थ यात्रा हो। 



गौरतलब है कि इससे पहले, इस साल हुए हज को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि हमने फैसला किया कि इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। अब तक 2,30,000 से ज्यादा भारतीय मुसलमानों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। सभी का पैसा बिना किसी कटौती के नकद हस्तांतरण के जरिए वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि भारत से औसतन हर साल लगभग दो लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं। इस साल दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने अपने नागरिकों के हज यात्रा पर जाने पर रोक लगा दी थी। इंडोनेशिया से हर साल 2,20,000 लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें