फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर घंटे कमाए 12.50 करोड़ रुपये

Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्कलेज-हुरुन इंडिया-2018 की सूची में लगातार सातवें साल भी मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। सबसे खास बात है कि पिछले साल उनकी संपत्ति में हर घंटे 12.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उनके पास 3710 अरब की कुल संपत्ति है।

विज्ञापन


इस सूची में सबसे अमीर 31 भारतीयों को शामिल किया गया है। इन सभी के पास संयुक्त रूप से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक चौथाई हिस्सा (719 अरब रुपया) है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी 2850 अरब थी।

वहीं असमानता की खाई पाटने के प्रयासों के बीच देश में पिछले एक साल में एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों की संख्या में 34 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसका मतलब है कि 2017 की तुलना में 2018 में एक हजार करोड़ से ज्यादा के क्लब में 214 अमीर जुड़े हैं। इनमें सबसे युवा अमीर 24 वर्ष के ओयो के रितेश अग्रवाल हैं, तो सबसे बुजुर्ग अमीर 95 वर्षीय एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी हैं।
विज्ञापन


सूची : 
 
नाम- संपति(करोड़ में) बढ़ोतरी (प्रतिशत में) कंपनी उम्र
मुकेश अंबानी    3,71,000     44   रिलायंस इंडस्ट्रीज      61
एसपी हिंदुजा एंड परिवार  1,59,000        # हिंदुजा   82

लक्ष्मी मित्तल एंड परिवार
 1,14,500  30        आर्सेलर मित्तल      68
अजीम प्रेमजी                  96,100   21       विप्रो   73
दिलीप सांघवी    89,700    1    सन फार्मास्यूटिकल्स    62    
उदय कोटक       78,600 25 कोटक महिंद्रा बैंक      59  
साइप्रस एस पूनावाला     73,000     3        सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया    77    
गौतम अडानी एंड परिवार    71,200   1 अडानी इंटरप्राइजेज    56  
साइप्रस पल्लोनजी मिस्त्री   69,400   41      शपूरजी पल्लोनजी        50    
शपूर पल्लोनजी मिस्त्री       69,400    41      शपूरजी पल्लोनजी   53
विज्ञापन

                  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें