फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance Industries: मुकेश और नीता अंबानी ने की हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात, मुंबई स्थित घर पर किया खास स्वागत

Fri, 20 Feb 2026 06:09 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुकेश और नीता अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर एंटीलिया में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मेजबानी की। इस दौरान ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं। क्लिंटन मुंबई क्लाइमेट वीक में हिस्सा लेने आई थीं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की भूमिका की तारीफ की और अपने पुराने अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में अपने घर 'एंटीलिया' में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का स्वागत किया। इस खास मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी भी वहां मौजूद थीं। मुलाकात की तस्वीरों में मुकेश और नीता अंबानी, हिलेरी क्लिंटन के साथ काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन की यह मुलाकात मुंबई क्लाइमेट वीक के पहले कार्यक्रम के बाद हुई। यहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भारत को एक मुख्य लीडर और नई खोज करने वाला देश बताया। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए हमें मिल-जुलकर नए तरीके खोजने होंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए क्लिंटन ने जोर दिया कि अच्छे काम के लिए अमेरिका में राजनीतिक बदलावों का इंतजार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: Tripura: अगरतला में गृह मंत्री बोले- हिंदी और स्थानीय भाषाएं एक ही मां की दो बहनें; इनमें कोई टकराव नहीं
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम उस राजनीतिक बदलाव का इंतजार नहीं कर सकते जो अमेरिका में आएगा, क्योंकि इसमें कुछ साल लगेंगे। हमें यहीं पर नए मॉडल बनाने होंगे और यहीं नई खोज करनी होगी।' क्लिंटन ने मुंबई क्लाइमेट वीक की तारीफ करते हुए इसे एक बड़ी शुरुआत बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि इससे बड़े बदलाव लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस पहले क्लाइमेट सेशन के लिए सभी का साथ आना उस बदलाव की शुरुआत है जिसकी हमें जरूरत है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान उन्होंने भारत में 'क्लीन कुकिंग' (साफ तरीके से खाना पकाना) को लेकर अपने पुराने काम को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब वे विदेश मंत्री थीं, तब उन्होंने भारत में साफ ईंधन वाले चूल्हों के लिए बाजार बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी बात लग सकती है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है और इससे कई जानें बच सकती हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें