फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश श्लोका मेहता संग 9 मार्च को लेंगे फेरे, 3 दिनों तक होगा समारोह

Tue, 12 Feb 2019 09:08 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के बाद अब उनके बड़े बेटे आकाश शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को फेरे लेंगे। अंबानी परिवार ने शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनियाक में गणेश जी को दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आकाश और श्लोका की सगाई पिछले साल 28 जून को हुई थी। ईशा की शादी के बाद अब अंबानी परिवार में आकाश की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुकेश पत्नी नीता व बेटे अनंत के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। अंबानी परिवार की परंपरा के मुताबिक मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने विवाह का पहला निमंत्रण सिद्दिविनायक मंदिर में दिया।

ये है शादी का कार्यक्रम

आकाश और श्लोका की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। आकाश की बारात 9 मार्च को जाएगी। 10 मार्च को शादी का जश्न होगा। अंबानी-मेहता परिवार संयुक्त रूप से इसका आयोजन करेगा। 

शादी के पहले बैचलर पार्टी

आकाश 23-25 फरवरी के बीच स्विट्जरलैंड में दोस्तों को बैचलर पार्टी भी दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह पार्टी स्विट्जरलैंड के सेंट मैरिएट्स होटल में होगी। पार्टी में करण जौहर और रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें