फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: BJP को चुनावों में हराने के लिए शरद पवार ने बताया फॉर्मूला, बोले- कर्नाटक की तरह हर राज्य में...

Mon, 15 May 2023 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

शरद पवार मुंबई में अपने आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी. राजा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि कर्नाटक मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू करने की जरूरत है और इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा।

बता दें, शरद पवार मुंबई में अपने आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया। 

सीएमपी पर काम करना जरूरी

उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने एक संदेश दिया है कि हमें दूसरे राज्यों में भी कर्नाटक जैसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है। कर्नाटक में कांग्रेस ने अकेले भाजपा का विकल्प दिया, लेकिन अन्य राज्यों में, समान विचारधारा वाले दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा। इसके लिए हम दोनों मोर्चों (कर्नाटक और सीएमपी जैसी रणनीति बनाने) पर काम करेंगे।

भाजपा के अजेय होने का मिथक टूटा

वहीं, राजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए आम राय बनाने की बात कही। उन्होंने कर्नाटक चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य स्तर की रणनीति पर काम किया जा सकता है। भाजपा को हराया जा सकता है और वह 2024 के संसदीय और साथ ही राज्य (महाराष्ट्र) चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अजेय होने का मिथक टूट गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत

गौरतलब है, कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीट जीतीं हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा केवल 66 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस को 19 सीट हासिल हुईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें