फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Gogoi Row: गौरव गोगोई की पत्नी का आईएसआई से कनेक्शन? CM सरमा ने घेरा तो कांग्रेस सांसद ने किया पलटवार

Thu, 13 Feb 2025 11:17 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की तरफ से कांग्रेस नेता और लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भाजपा ने दावा किया था गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान और आईएसआई से कनेक्शन है। भाजपा के इन सभी दावों पर गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
गौरव गोगोई की पत्नी का आईएसआई से कनेक्शन? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई ने अपनी ब्रिटिश पत्नी से शादी के बाद संसद में रक्षा मामलों से जुड़े संवेदनशील सवाल उठाए। हालांकि, गौरव गोगोई ने इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि भाजपा झूठ और भ्रम फैलाने में लगी हुई है।  
विज्ञापन


भाजपा ने क्या लगाया हैं आरोप?  
भाजपा का दावा है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान और आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) से संबंध हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एलिजाबेथ कोलबर्न का पाकिस्तान प्लानिंग कमिशन के सलाहकार अली तौकीर शेख और आईएसआई से जुड़ाव सामने आया है।



सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का दूसरा आरोप
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि 2015 में गौरव गोगोई ने अपनी संस्था 'पॉलिसी फॉर यूथ' के जरिए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया, जबकि वे तब संसद की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य भी नहीं थे, जिससे उनकी भागीदारी के पीछे की मंशा पर सवाल उठे। एक विरोधी देश के राजदूत के साथ इस तरह की उच्च-स्तरीय बातचीत के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी और बैठक के बाद की जानकारी की आवश्यकता होती है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई ने संसद में भारतीय तटरक्षक रडार प्रणाली, हथियार कारखाने, रक्षा उपकरण, और भारत-ईरान व्यापार मार्ग जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे।
विज्ञापन






भाजपा के आरोपों पर गौरव गोगोई का जवाब  
गौरव गोगोई ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये हास्यास्पद और मनोरंजक हैं। उन्होंने तंज कसा, 'अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो मैं रॉ एजेंट हूं।' कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया गया था, लेकिन जनता ने उन्हें जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा खुद जमीन घोटाले में फंसे हुए हैं और अपनी कुर्सी बचाने के लिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरव गोगोई ने आगे कहा कि असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा जनता का भरोसा खो रही है। उन्होंने कहा कि असम और मणिपुर के असली मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और शांति बहाली हैं, जिन पर कांग्रेस काम करती रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें