भोपाल-उज्जैन पैसेंजर मे हुए विस्फोट को पुलिस ने आतंकी हमला बताया है, जिसको IED के जरिए किया गया था। मध्य प्रदेश के आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देवासकर ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में होशंगाबाद जिले के पिपारिया से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
MP's IG Law & order Makrand Devaskar confirms Bhopal-Ujjain passenger train explosion that took place today was a terrorist attack. pic.twitter.com/zzX2uBoltm
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्फोट में 6 यात्री घायल हो गए थे। हादसा कालापीपल रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
बताया गया कि ब्लास्ट होते ही ट्रेन के कोच में आग लग गई और अफरातफरी मच गई थी। आनन-फानन में यात्रियों को कोच से उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में ब्लास्ट मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ।
हालांकि अभी ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी रेलवे को दे दी गई है। राहत व बचाव दल मौके पहुंच चुका है बचाव कार्य जारी है। घायलों को कालापीपल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेन के दो कोच को अलग कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।