फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 500 करोड़ के घोटाले के आरोप में फंसे सीएस को मुद्दा बना शिवराज को घेरने की तैयारी, जानें कांग्रेस का प्लान

Wed, 30 Aug 2023 06:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने 
विज्ञापन
विवेक तन्खा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रही है। कांग्रेस आए दिन शिवराज सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की है। कांग्रेस ने दोनों अफसरों पर 500 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाए हैं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में लोकायुक्त को शिकायत दर्ज करवाई करवाई है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों अफसरों पर कई आरोप लगाए हैं। विवेक तन्खा ने कहा, 'ये मध्यप्रदेश के इतिहास का बेहद दुखद प्रसंग है इससे पहले कभी प्रदेश में ऐसा दिन नहीं आया जब प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ लिखित में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई हो।' 

प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर बड़ा हमला बोलते तन्खा ने कहा, 'जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरी और शिवराज सरकार आई तो दूसरे ही दिन मुख्य सचिव के तौर पर इकबाल सिंह बैंस की वापसी हुई। इसके बाद आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल भी वापस आ गए।'
विज्ञापन


हम दूध का दूध पानी का पानी चाहते हैं: विवेक तन्खा
विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश अकाउंटिंग जनरल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 'इसमें 500 करोड़ का घपला बताया गया है। लेकिन इसके बावजूद ललित मोहन बेलवाल को सीईओ पद पर कंटिन्यू किया गया, इतने घोटाले के बावजूद उन्हें लगातार एक्सटेंशन दिया जा रहा है और उन्हें मुख्य सचिव का संरक्षण है।' विवेक तन्खा ने इसे मध्य प्रदेश के लिए दुखद प्रसंग बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसे उठाने नहीं दिया गया।

विवेक तन्खा ने सीएस इकबाल सिंह बैस और आजीविका मिशन सीईओ ललित मोहन बेलवाल को निशाने पर लेते हुए कहा, 'अभी हमने लोकायुक्त से शिकायत की है और हमें इस बात की उम्मीद है कि लोकायुक्त इस मामले की निष्पक्षता से जांच करेगा। हम दूध का दूध और पानी का पानी चाहते हैं क्योंकि आठ जिलों में जो 500 करोड़ रुपए का जो ये घोटाला हुआ है वो नौनिहालों और माताओं बहनों के साथ धोखा है और इसलिए हम मध्य प्रदेश की जनता को इंसाफ दिलाने के लिए जल्द से जल्द इस घोटाले में कार्रवाई चाहते हैं।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें