फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमजोर बूथों से इस तरह 50 फीसदी वोट लेगी कांग्रेस, युवा-महिला और किसानों को साधने में जुटी पार्टी

Tue, 26 Mar 2024 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से पांच-पांच ऐसे युवाओं की टीम बनाई जा रही है, जो प्रत्येक बूथ के मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किए गए वादों से अवगत कराएंगे...
विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भाजपा ने जहां सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है। इस बीच कांग्रेस ने कमजोर बूथों को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके तहत बूथ स्तर पर 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने के उद्देश्य से संगठनों को उनके प्रभाव क्षेत्र वाले समूहों की मदद लेने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से पांच-पांच ऐसे युवाओं की टीम बनाई जा रही है, जो प्रत्येक बूथ के मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किए गए वादों से अवगत कराएंगे। हर टीम में इंटरनेट मीडिया में दक्ष एक या दो युवा शामिल भी होंगे।

इसके अलावा कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी के तहत पिछले तीन लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बूथ स्तर पर विस्तार से विश्लेषण किया है। पार्टी ने कमजोर बूथों की लिस्ट भी बनाई गई है, जिसे बूथ से लेकर मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर की इकाई को उपलब्ध कराया गया है। इसी के आधार पर कमजोर बूथों पर ज्यादा ध्यान देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का कहना है कि पार्टी सभी युवा मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस की टीम जनता को यह भी बताएगी कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के कौन-कौन से वादे पूरे नहीं किए हैं। इसी तरह महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर महिलाओं से और कांग्रेस किसान को किसानों से संपर्क साधने को कहा गया है।

छह सीटों पर अभी तक घोषित नहीं हुए उम्मीदवार

हाल ही में कांग्रेस ने चौथी सूची में मध्यप्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस अब तक अपनी छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सकी है। इनमें संभवत: खंडवा, गुना, ग्वालियर, विदिशा, मुरैना और दमोह सीट शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश की 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। एक सीट खजुराहो गठबंधन समझौते के तहत सपा को दी गई है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी छह सीटों पर कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों के नामों पर फैसला न होने की वजह या तो इन सीटों पर भाजपा की तरफ से दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना है, या फिर कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में समस्याओं का सामना करना है। बहरहाल, अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द कांग्रेस टिकटों का पेंच सुलझा सकती है, और इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि जनता और कार्यकर्ताओं से बात करके हम निर्णय ले रहे हैं। उम्मीद है बुधवार तक एमपी के सभी प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें