फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन नहीं मिलने से नाराज श्रमिकों ने जबलपुर स्टेशन पर वेंडिंग मशीन तोड़ लूट ली खाने की चीजें

Sat, 16 May 2020 07:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जबलपुर रेलवे स्टेशन फूड वेंडिंग मशीन को मजदूरों ने तोड़ दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से उन्हें उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। बड़ी संख्या में मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। इस बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार जा रहे मजदूरों ने भोजन-पानी नहीं मिलने से नाराज होकर जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगी फूड वेंडिंग मशीन तोड़ी, फिर उसमें रखा खाने-पीने का सामान लूट ले गए। 

विज्ञापन


जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर शुक्रवार सुबह यह घटना हुई। मुंबई-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ प्रवासियों ने फूड वेंडिंग मशीन को तोड़कर उसमें रखी खाने-पीने की चीजों पर टूट पड़े। काम धंधा बंद होने के कारण अपने घरों को खाली हाथ लौट रहे ये श्रमिक स्टेशन पर रखी वेंडिंग मशीन को तोड़कर खाने-पीने के सारे सामान ले गए।

एक तरफ सरकार कह रही है कि वो यात्रियों को खाने-पीने की चीजें मुहैया करा रही है। दूसरी ओर जबलपुर स्टेशन का यह वीडियो सरकार के दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय स्टेशन प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं था ना ही आरपीएफ का कोई जवान मौजूद था।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रखी फूड वेंडिंग मशीन से लूटपाट करने का एक वीडियो जब वायरल हुआ, उसके बाद जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने तत्काल इसकी जांच की। जांच में पता चला कि श्रमिक स्पेशल से बिहार जाने वाले यात्रियों ने प्लेटफार्म पर रखी इस मशीन को तोड़कर खाने-पीने के सामान निकाल लिए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका दीक्षित ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर लगाईं गई खाने-पीने की वस्तुओं वाली मशीनों को हटा दिया गया है। दीक्षित ने कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे नामित स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें