फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले से जुड़ी CBI की 9 विशेष अदालतों को किया बंद

Mon, 18 Sep 2017 03:54 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Madhya Pradesh High Court
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले की सुनवाई कर रही सीबीआई की नौ विशेष अदालतों को बंद कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने संबंधित मामलों की बेहतर निगरानी के लिए ट्रायल को अन्य अदालत में शिफ्ट करने की मांग की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने व्यापम से जुड़े मामलों के लिए 22 विशेष अदालतों का गठन किया था। इनमें से चार को पहले ही बंद किया जा चुका है। इनमें से शेष 18 में से नौ अदालतें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में थीं। रेवा, दमोह, सागर, बालाघाट, मुरैना, छत्तरपुर, गुना, भिंड और खंडवा में भी एक-एक विशेष अदालत थी।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी के आग्रह पर इन नौ जिलों में अदालतें अब बंद हो जाएंगी। इन अदालतों के 38 मामले भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर की अदालतों में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें