फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में बोले शिवराज, शरद पवार ने की थी एपीएमसी कानून में संशोधन की वकालत

Mon, 07 Dec 2020 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हैदराबाद में मौजूद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नाव डूबने के कगार पर है और इसीलिए वह खुद को बचाने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज मैं कृषि कानूनों पर कांग्रेस, द्रमुक, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी,  अकाली दल, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत अन्य राजनीतिक दलों के पाखंड को उजागर करूंगा।'


उन्होंने कहा कि शरद पवार ने 2011 में मुझे लिखा था, 'एपीएमसी कानून को संशोधित करने की जरूरत है, ताकि किसानों, उपभोक्ताओं और कृषि व्यापार के समग्र हित में विपणन, बुनियादी ढांचे में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करने और वैकल्पिक प्रतिस्पर्धी विपणन माध्यम प्रदान किया जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें