फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MoU: ICG-हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बीच समझौता, स्वदेशी समुद्री-ग्रेड एल्यूमीनियम के निर्माण-आपूर्ति के लिए करार

Fri, 10 May 2024 11:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीजी और हिंडाल्को के आला अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। तटीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिक जहाजों को बल में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
File Photo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बीच समझौता हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने इस करार के बारे में जानकारी दी।  शुक्रवार को जारी बयान में मंत्रालय ने बताया, ‘यह समझौता स्वदेशी समुद्री-ग्रेड एल्यूमीनियम के निर्माण और आपूर्ति के लिए हैं, जिससे सार्वजनिक और निजी शिपयार्ड जहाजों का निर्माण कर सकें। इसके अलावा यह तिमाही मूल्य निर्धारण, आपूर्ति में प्राथमिकता और टर्नओवर छूट जैसे लाभ भी प्रदान करेगा।’

मंत्रालय के अनुसार, आईसीजी और हिंडाल्को के आला अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। बता दें, तटरक्षक बल फिलहाल समुद्र में संचालन की क्षमता वाले एल्यूमीनियम पतवार वाले 67 जहाजों को संचालित कर रहा है। तटीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक जहाजों को बल में शामिल करने की योजना है। इसमें स्वदेशी रूप से निर्मित समुद्री-ग्रेड एल्यूमीनियम का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें