गुजरात पुलिस ने एक सास को कथित तौर पर अपनी बहू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेघानीनगर के बंगला इलाके की है। मेघानीनगर पुलिस सेट्शन के इंसपेक्टर एडी गोहिल ने बताया कि पीड़िता के पति का नाम भी शिकायत में आरोपी के तौर पर दर्ज है। वह फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
गोहिल ने कहा, पीड़ता ने आज भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498ए (पति द्वारा महिला पर क्रूरता करना), 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करना) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज करवाया है। हमने
सास चंदा त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे तुषार को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही हैं।
पीड़िता की पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अपनी सास के साथ बहस होने पर महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ निकल रही हैं। इसके बाद पहले सास और बहू में हाथापाई होती है फिर उसका पति बीच में आकर उसकी पिटाई करता है। पीड़िता ने एक स्थानीय टेलीविजन को बताया कि दोनों आरोपी उसे एक सरकारी अधिकारी से मिलने के लिए दबाव डाल रहे थे। जिसे वह शुक्लाजी के तौर पर जानती है।
पीड़िता ने कहा, उन्होंने मुझसे कहा कि वह जो चाहते हैं उस काम को करो। जब मैंने मना किया तो उन्होंने मुझे मारा। गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा 'आयोग ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और पुलिस से कहा है कि वह पीड़ित को न्याय दिलाए। जैसे ही मैंने यह वीडियो देखा मैंने पुलिस से संपर्क किया और उनसे कहा कि वह जितनी जल्दी हो सके आरोपी को पकड़े।'