फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा; देखें नई रेट लिस्ट

Tue, 29 Apr 2025 09:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मदर डेयरी ने बढ़ती इनपुट लागत की आंशिक भरपाई के लिए बुधवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ी कीमतें 30 अप्रैल, 2025 से पूरे बाजार में प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर डेयरी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कीमतों में यह संशोधन 30 अप्रैल  2025 से पूरे बाजार में लागू होगा। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।

विज्ञापन


PM on Pahalgam: प्रधानमंत्री की सेना को खुली छूट, कहा- जवाब कब व कैसे देना है, यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र

मूल्य वृद्धि के बाद कीमतें 

  • दिल्ली-एनसीआर में टोन्ड दूध (थोक बिक्री) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
  • वहीं फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी।
  • इसके साथ टोन्ड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57 रुपये जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
  • मदर डेयरी ने गाय के दूध की कीमत भी 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

विज्ञापन

मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम अपने दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिकारी ने कहा कि यह मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक प्रभाव दर्शाता है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का ख्याल रखना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें