फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: भारत को बड़ी कामयाबी, दुनिया में सबसे ज्यादा मरीज हुए ठीक

Fri, 08 Jan 2021 05:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज भारत में स्वस्थ हो चुके हैं। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या एक करोड़ पार हो चुकी है।

विज्ञापन


गुरूवार को लगातार 18वें दिन 25 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं लगातार 27वें दिन 30 हजार से कम नए केस मिले हैं। इतना ही नहीं 26 दिसंबर के बार ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही।

साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार भारत में रिकवरी दर अमेरिका सहित कई देशों की तुलना में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में देश में 20,346 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 222 की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि बीते दिन 19,587 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,95,278 हो चुकी है। जिनमें से 1,00,16,859 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,50,336 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,28,083 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें