फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः गुजरात से सबसे अधिक प्रवासियों को रवाना किया गया, 12 और ट्रेनें चलाने की योजना

Thu, 07 May 2020 08:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवासी कामगार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गुजरात में फंसे 70 हजार से अधिक प्रवासियों को बीते सात दिनों के भीतर 65 श्रमिक विशेष ट्रेनों के जरिए उनके घर भेजा गया है। लॉकडाउन के दौरान चलाई जा रही इन ट्रेनों के जरिए किसी राज्य से रवाना किये गए प्रवासियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुजरात ने ऐसी 12 और ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिनमें 13 हजार से अधिक कामगार यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


अबतक तक ऐसी 21 ट्रेनों में महाराष्ट्र के 21 हजार प्रवासी अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा चार और ट्रेनों से लगभग पांच हजार और प्रवासी रवाना होंगे। बीते सात दिन में 19 ट्रेनें 19 हजार से अधिक कामगारों को लेकर राजस्थान से रवाना हुई हैं जबकि इतने ही कामगारों को लेकर 18 ट्रेनें तेलंगाना से रवाना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि 24 बोगियों वाली इन ट्रेनों में प्रत्येक बोगी में आम दिनों मे 72 यात्री सफर करते हैं, लेकिन फिलहाल सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियम का पालन करते हुए प्रत्येक बोगी में 54 यात्री सवार किए जा रहे हैं। इन ट्रेनों की कुल यात्री क्षमता 1,200 है।
विज्ञापन


अबतक उत्तर प्रदेश में 38, बिहार में 37, ओडिशा में 13, झारखंड में 10 और पश्चिम बंगाल में दो ट्रेन पहुंच चुकी हैं। वहीं आठ मई तक बिहार में 13, उत्तर प्रदेश में 12, ओडिशा में दो, झारखंड में एक और ट्रेन पहुंच जाएगी। आंकड़ों में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र में आठ मई तक किसी ट्रेन के आगमन की योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें