फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचा शहीद औरंगजेब का पार्थिव शरीर, पिता बोले- आतंकवादियों का खात्मा करे सरकार

Sat, 16 Jun 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
औरंगजेब
विज्ञापन

ईद मनाने घर आ रहे सेना के जांबाज जवान औरंगजेब की हत्या से मेंढर तहसील के सलानी गांव में गम और गुस्सा है। परिवार में ईद की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब ईद के दिन औरंगजेब का शव पैतृक गांव पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। केवल इतना ही नहीं  पार्थिव शरीर के इंतजार में दिनभर खड़े भी रहे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका शव 1 बजे के बाद लाया गया। बता दें कि औरंगजेब का अपहरण करने के बाद आतंकियों ने 14 जून गुरुवार को पुलवामा के गूसू में उनकी हत्या कर दी थी। उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थीं।

विज्ञापन


जवान के पिता मोहम्मद हनीफ ने अपने शहीद राइफलमैन बेटे औरंगजेब की हत्या के पीछे पाकिस्तान को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए औरंगजेब जैसे 10 बेटे भी कुर्बान हैं। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। उसने अपना वादा निभाया। उसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और फिर मेरे पास वापस आया है। मैं केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वह आतंकवाद का सफाया कर दें।

हनीफ ने कश्मीर में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को कसूरवार ठहराते हुए आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए पाकिस्तान भारत से कश्मीर कभी नहीं छीन सकता है। कश्मीर भारत का अटूट अंग है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता है। हनीफ ने केंद्र और कश्मीर के नेताओं से कश्मीर को आतंकवाद से निजात दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंसा की इस आग में हर रोज न जाने कितने मासूम झुलसते हैं।
विज्ञापन


शहीद जवान 4 जम्मू और कश्मीर की लाइट इंनफेंट्री से ताल्लुक रखते थे और उनकी पोस्टिंग 44 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के शादीमार्ग के शोपियां में थीं। वह मेजर रोहित शुक्ला की टीम का हिस्सा थे जिन्होंने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी समीर टाइगर को मार गिराया था।
विज्ञापन

   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें