फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morphine Seized: मुंबई के पास से 73.06 किलोग्राम  मॉर्फीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 365 करोड़

Fri, 15 Jul 2022 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी के मुताबिक, जब्त मादक द्रव्य को कंटेनर के दरवाजे में छिपाया गया था। इस कंटेनर को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित एक यार्ड के निकट रखा गया था।
विज्ञापन
Morphine Seized - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर एक नौवहन कंटेनर से 73.06 किलोग्राम मॉर्फीन जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 365 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी के मुताबिक, जब्त मादक द्रव्य को कंटेनर के दरवाजे में छिपाया गया था। इस कंटेनर को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित एक यार्ड के निकट रखा गया था। मादक द्रव्य की इस खेप को पंजाब पहुंचाया जाना था। 

विज्ञापन


खुद को आईपीएस अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार 
मैट्रीमोनियल साइटों पर खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताने और एक महिला को ठगने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिजीत परमेश्वर गढ़वे खुद को आईपीएस अधिकारी तो पिता को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी बताता था। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर साकीनाका पुलिस ने बुधवार को घाटकोपर से आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर एक कंपनी में नौकरी का झांसा दिया था। आरोपी ने महिला से आईडी और नियुक्ति पत्र देने के लिए 70 हजार रुपये लिए। महिला ने जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो पाया कि आईडी और नियुक्ति पत्र फर्जी थे। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें