फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा का ट्वीट साढ़े तीन हजार से अधिक बार हुआ रिट्वीट

Thu, 17 Nov 2016 05:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर सबसे एक्टिव रहने वाली मंत्रियों में शामिल हैं। इसी के चलते उनकी किडनी फेल की जानकारी संबंधी ट्वीट के बाद से ही एम्स दिनभर ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। उनके ट्वीट के एक घंटे के भीतर ही उनके ट्वीट को साढ़े तीन हजार से अधिक बार रिट्वीट किया गया। दुनियाभर के नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने ट्वीट करके स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर सुषमा स्वराज के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।  राहुल वर्मा ने ट्वीट किया, ‘माननीय सुषमा स्वराज मैम। मेरा ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। जरूरत पड़ने पर मैं आपको खुशी-खुशी अपनी किडनी दे दूंगा। ईश्वर की कृपा रहे।’ कई लोगों ने सुषमा के इस ट्वीट को पारदर्शिता का नया मानदंड माना क्योंकि देश में नेता जल्दी अपनी स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं साझा नहीं करते हैं।

मार्केटिंग विशेषज्ञ सुहैल सेठ ने लिखा, ‘सुषमा स्वराज ने और एक मानदंड तय किया। स्वास्थ्य को लेकर ईमानदारी बरतते हुए। यह वाकई नया भारत है, जैसा उसे होना चाहिए।’ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और जयंत सिन्हा, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें