फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Weather News : असम में नदियां उफान पर 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट

Mon, 19 Jun 2023 04:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

कई हिस्सों से कटाव और तटबंधों के टूटने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। उधर, गुवाहाटी में तेज बारिश के साथ भूस्खलन से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Assam floods - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई अन्य प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 10 जिलों में अब तक कुल 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई हिस्सों से कटाव और तटबंधों के टूटने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। उधर, गुवाहाटी में तेज बारिश के साथ भूस्खलन से एक की मौत हो गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  

विज्ञापन


कई जिलों में हजारों लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार, डारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजई, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण चालीस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार तक असम के आठ जिलों में 37,500 से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित थे। लखीमपुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 25,200 से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3,800 से अधिक और तिनसुकिया में लगभग 2,700 लोग प्रभावित हैं। 

यह जरूर पढ़ें- सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 100 घर क्षतिग्रस्त और पुल भी पानी में बहा
विज्ञापन


 सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 142 गांव में पानी भरा हुआ है और पूरे असम में 1,510.98 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कि विश्वनाथ, बोंगईगांव, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी जिलों में भारी कटाव देखा गया है। दीमा हसाओ और करीमगंज से भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाओं की सूचना मिली है। बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन


अगले कई दिनों के लिए रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अगले पांच दिनों में असम के कई जिलों में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव के निचले असम जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं इसी अवधि के दौरान, धुबरी, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, कछार, गोलपारा और करीमगंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें