फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: बारिश-बाढ़ के चलते उत्तर भारत में 400 से ज्यादा ट्रेन रद्द, उत्तर रेलवे ने उठाए ये कदम

Thu, 13 Jul 2023 02:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे द्वारा से मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों पर रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं...
विज्ञापन
Train Flood - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में इस समय भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते कई जगहों से जानमाल के नुकसान की खबरें आ रही हैं। भारतीय रेलवे भी इस बारिश से प्रभावित है। उत्तरी रेलवे कहना है कि देश में लगातार हो रही बरसात से ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों में भारी बारिश जारी है। जबकि दिल्ली में यमुना का जलस्तर उफान पर हैं।

उत्तर रेलवे द्वारा से मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों पर रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। तेज बारिश और जलभराव के कारण उत्तर रेलवे के कई सेक्शन प्रभावित हुए हैं। तेज बारिश और जलभराव के चलते 201 मेल/एक्सप्रेस और 199 पैसेंजर रेलगाड़ियां रद्द की गईं हैं। जबकि 92 रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पहले समाप्त की गई है। 68 रेलगाड़ियों को अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले प्रस्थान करना पड़ा है।

रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चला रहा हैं या उनकी यात्रा पहले ही खत्म कर दी है। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्रस्थान करने का स्टेशन भी बदल दिया गया है। इसकी सूचना यात्रियों को एसएमएस के जरिए दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोले हैं। ट्रेनों के निरस्त होने, रूट बदलने, गंतव्य से पहले यात्रा खत्म होने और नई जगह से ट्रेन शुरू होने की जानकारी लगातार स्टेशनों पर दी जा रही है।

रेलवे ने यात्रियों को सूचना देने और यात्रियों के टिकटों के पैसे लौटाने के लिए कई काउंटर खोले हैं। इसके अलावा प्रभावित यात्रियों को सड़क मार्ग द्वारा उनके गंतव्य स्टेशनों तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उत्तर रेलवे ने हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारों से बसें लगाने के संबंध में समन्वय बनाया है। पिछले 2 दिनों में रेलवे स्टेशनों पर 52,93,938 रुपए की कुल धन वापसी की गई है। इसके अलावा रेलवे ने भारी बारिश के बीच रेल परिचालन जारी रखने के लिए कई खास इंतजाम किये हैं। इनमें वाटर पंप और माइक्रो टनलिंग इंस्टॉलेशन भी शामिल हैं। इसके अलावा पेड़ों को हटाने, गंदगी हटाने और पुलों की सफाई जैसे काम भी किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें