फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF में जनरल डयूटी वाले 'सिपाहियों' के 36 हजार पद खत्म, कॉडर समीक्षा रिपोर्ट को मिली मंजूरी

Wed, 25 Sep 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के ग्रुप 'बी' और 'सी' की एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए तैयार की गई कॉडर समीक्षा रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। इसके अनुसार सीआरपीएफ की सामान्य डयूटी के दायरे में आने वाले सिपाहियों के 36,524 पद खत्म कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में सिपाहियों के 1,66,717 पद स्वीकृत हैं, जबकि नई कॉडर समीक्षा रिपोर्ट लागू होने के बाद यह संख्या घट कर 1,30,193 रह जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है, जब सीआरपीएफ में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर सिपाहियों के पद खत्म किए गए हैं।

नई भर्ती का प्रावधान नहीं

कॉडर समीक्षा में नई भर्ती का कोई प्रावधान भी नहीं रखा गया है। इसमें सिपाही से लेकर सूबेदार मेजर/इंस्पेक्टर तक के 40,780 नए पदों के सृजन की बात कही गई है, लेकिन इसके साथ ही मौजूदा 42,278 पदों को भी खत्म भी कर दिया गया है। सूबेदार मेजर/ इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 3,275 पद स्वीकृत हैं। इनके 2,996 नए पदों को मंजूरी मिली है। सूबेदार मेजर-इंस्पेक्टर का कोई भी पद खत्म नहीं किया गया है।

विज्ञापन


नई कॉडर समीक्षा लागू होने के बाद इनकी कुल संख्या 6,271 हो जाएगी। मौजूदा समय में सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 8,415 पद स्वीकृत हैं। अब 8,988 नए पदों को मंजूरी मिली है। नए पदों को मिलाकर अब सब इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव की संख्या 17,403 हो जाएगी।

मौजूदा पॉलिसी के तहत एएसआई के 17,031 पदों को मंजूरी मिली है। कॉडर समीक्षा में 5,754 नए पदों के सृजन की बात कही गई है। इस तरह इनकी कुल संख्या 22,785 हो जाएगी। हवलदार एग्जीक्यूटिव के 42,987 पद मौजूदा पॉलिसी के तहत आते हैं। इनके लिए 23,042 नए पदों का सृजन होगा। हालांकि 5,754 पद खत्म भी किए गए हैं। कॉडर समीक्षा रिपोर्ट लागू होने के बाद इनकी कुल संख्या 60,275 हो जाएगी।
विज्ञापन


मौजूदा पॉलिसी के तहत सिपाहियों के 1,66,717 पद स्वीकृत हैं। इनके लिए कोई भी नया पद नहीं बनेगा। हालांकि 42,278 पद खत्म कर दिए गए हैं। इस तरह अब सीआरपीएफ में सूबेदार मेजर/इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव से लेकर सिपाही एग्जीक्यूटिव तक के 2,36,927 पद हो जाएंगे। पहले यही पद 2,38,425 थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें