फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना से 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 32 देशों में एक भी मरीज नहीं

Sat, 02 May 2020 11:20 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूरी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 33 लाख को पार कर गई है। जबकि दस लाख 81 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 65 हजार को पार कर गई है और 11 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन


यूएन से मान्यता प्राप्त 247 देशों में से 215 देशों में 29 अप्रैल तक कोरोना पहुंच चुका है। वहीं, 32 देश ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस की पहुंच से अभी तक दूर हैं। इन देशों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। ताजिकिस्तान में गुरुवार को पहला मामला सामने आया। जिन 32 देशों में कोरोना अभी तक नहीं पहुंच पाया है उनमें से नौ देशों की आबादी एक लाख से ज्यादा है। 

कोरोना मुक्त देशों में सबसे ज्यादा 2.57 करोड़ आबादी उत्तर कोरिया की है। लेकिन उत्तर कोरिया पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि वो कितना सच बोल रहा है क्योंकि वह चीन के करीब है और वहां की ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ पाती। सबसे कम आबादी कोकोस आइलैंड की है।
विज्ञापन


अंगुला, ग्रीनलैंड, कैरिबियन आइलैंड, सेंट बार्ट्स एंड सेंट लूसिया और यमन ने पूरी तरह से कोरोना को मात दे दी है। अब वहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। 

कम आबादी वाले कोरोना मुक्त देश

  • कोकोस आइलैंड की जनसंख्या 596 है।
  • तोकलाऊ की जनसंख्या 1357 है।
  • क्रिसमस आइलैंड की जनसंख्या 1402 है।
  • नियू आइलैंड की जनसंख्या 1626 है।
  • सेंट हेलेना की जनसंख्या 6077 है।


ज्यादा आबादी वाले कोरोना मुक्त देश

  • उत्तर कोरिया की जनसंख्या 2.6 करोड़ है। 
  • तुर्कमेनिस्तान की जनसंख्या 60 लाख है।
  • लीसोथो की जनसंख्या 21.4 लाख है।
  • कोमोरोस की जनसंख्या 8.7 लाख है।
  • माइक्रोनेशिया की जनसंख्या 5.5 लाख है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें