फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में कोरोना के 14 प्रतिशत से अधिक एंटीबॉडी: आईसीएमआर

Sun, 28 Jun 2020 08:12 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुंबई के घाटकोपर में रमाबाई अम्बेडकर नगर की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। - फोटो : PTi
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक सर्वे के हवाले से बताया कि कोलकाता में 14 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 की एंटीबाडीज बन गई है। आईजीएम और आईजीजी, यादृच्छिक और तेज परीक्षणों के माध्यम से किए गए एक सर्पोप्रवलेंस सर्वेक्षण में एक समुदाय में संचरण की दर के संकेत मिले हैं जिससे लोगों में हर्ड इम्युनिटी बढ़ने की उम्मीदें बढ़ी हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, सर्वेक्षण ने संकेत दिया कि महानगर में संक्रमण का फैलाव अधिक है, जिसकी वजह से अभी कोविड-19 से निपटने के लिए हर्ड इम्युनिटी विकसित होना मुश्किल है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में, यह 2.5 प्रतिशत है जबकि अलीपुरद्वार जिले में यह 1 प्रतिशत है।

बता दें कि एंटीबॉडी एक सुरक्षात्मक प्रोटीन है जो एक विदेशी पदार्थ, एक एंटीजन की उपस्थिति के जवाब में प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा निर्मित होता है। इस मामले में वो एंटीजन कोरोना वायरस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें