फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण रेलवे को हुआ राजस्व घाटा, वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौटे 13 लाख से अधिक लोग

Wed, 16 Sep 2020 11:49 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं कई महीनों तक लगाए प्रतिबंधों का असर राजस्व पर भी पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से आवाजाही और परिवहन पर रोक की वजह से भारतीय रेल को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री सेवा में रूकावट आने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में यातायात राजस्व में इस वर्ष अगस्त के अंत तक 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि मार्च से अगस्त के दौरान यात्रा रद्द होने के कारण रेलवे ने रिफंड के रूप में 3,371 करोड़ रुपये का भुगतान किया। लॉकडाउन के रेलवे की वित्तीय स्थिति पर प्रभाव के बारे में एक सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि अगस्त 2020 तक रेलवे के यातायात राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 42.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौटे 13 लाख से अधिक लोग

Vande Bharat Mission: Special Air India flight leaves from Paris Charles de Gaulle airport for Kochi - फोटो : ANI
लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत लाखों की संख्या में लोगों को भारत लाया गया। सरकार ने इस संबंध में बताया कि 11 सितंबर तक 13.85 लाख भारतीयों को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेशों से स्वदेश लाया गया है।

लोकसभा में डा. उमेश जाधव, मनोज कोटक, मोहनभाई कुंडारिया, अजय मिश्र टेनी और मोहम्मद फैजल के प्रश्नों के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि हमारे मिशन दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों के साथ नियमित संपर्क में हैं और अनुरोध करने पर उनके भारत लौटने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जो भारतीय लौटना चाहते हैं, वे वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संबंधित एयरलाइन्स से सीधे टिकट बुक करा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि 11 सितंबर तक 13,85,670 भारतीयों को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेशों से स्वदेश लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें