फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन भी 10 हजार के पार हुए संक्रमित, 47 कोरोना मरीजों की मौत

Sun, 07 Mar 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना महामारी के भयानक आंकडे़ सामने आए हैं। मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 10 हजार से अधिक नए मरीज मिले। वहीं, बीते 24 घंटे में 47 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कुल 10,187 नए संक्रमित पाए गए, जबकि बीते 24 घंटे में 6080 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 92,897  हो गई है।

इसके अलावा सूबे में 4,28,676 लोग होम क्वारंटीन और 4,514 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। राज्य में मुंबई, पुणे के अलावा विदर्भ के नागपुर, अमरावती, अकोला और मराठवाड़ा के औरंगाबाद और कोल्हापुर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


मुंबई में भी बढ़ा संक्रमण
शनिवार को मुंबई में भी 1188 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र मुंबई सहित ठाणे, पालघर, नवी मुंबई, रायगढ़ में कुल 2208 नए संक्रमित मिले।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में भी बीते 24 घंटे में पांच नए मरीज मिले जबकि इस पूरे इलाके में  सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4138 हो गई है। इसके चलते यहां एक बार फिर पुराने पैटर्न पर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें