फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में अहमदाबाद के 100 से अधिक डॉक्टर, सरकार पर लापरवाही का आरोप

Thu, 28 May 2020 06:26 PM IST
प्रदीप पाण्डेय अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • अहमदाबाद में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना की चपेट में
  • चार डॉक्टर ने गंवाई जान
  • कोरोना परीक्षण पॉलिसी को लेकर डॉक्टर में नाराजगी
विज्ञापन
corona positive doctors in India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में सबसे आगे दुनियाभर के डॉक्टर ही हैं। भारत और इटली समेत दुनिया के कई देशों ने इनके सम्मान में पुष्प वर्षा की है। अलग-अलग देशों के लोग अपने-अपने तरीके से कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टर्स का सम्मान कर रहे हैं। इन्हें कोरोना योद्धा (कोरोना वॉरिअर्स) नाम दिया गया है, लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि यदि ये कोरोना वॉरिअर्स ही संक्रमित हो जाएं तो फिर आम आदमियों की जान कौन बचाएगा?

विज्ञापन

200 से अधिक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

किसी भी युद्ध का इतिहास रहा है कि जो आगे बढ़कर लड़ा है उसे अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरा रहा है। कोरोना से जारी लड़ाई में भी यही हो रहा है। कोरोना वॉरिअर्स के तौर पर काम करने वाले दुनियाभर के पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। भारत की बात करें तो केवल अहमदाबाद में 100 से अधिक डॉक्टर संक्रमण की चपेट में हैं और चार डॉक्टर की जान जा चुकी है।

बता दें कि अहमदाबाद देश का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण वाला शहर है। अभी तक 200 से अधिक डॉक्टर संक्रमितों का इलाज करते हुए संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में फिजिशियन, इंटेंसिविस्ट (गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज में माहिर है), ऑर्थो सर्जन, न्यूरो-सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और सामान्य सर्जन शामिल हैं।

अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टर आदित्य उपाध्याय, डॉक्टर कमलेश टेलर, डॉक्टर रमेश पटेल और डॉक्टर एमए अंसारी ने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी है। वहीं, हाल के दिनों में बीजे मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉक्टर भरत शाह कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 

उनका इलाज यूएन मेहता हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और डॉक्टर सेल के पूर्व प्रभारी डॉक्टर अनिल पटेल की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बुधवार शहर में अन्य 40 डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से अधिकतर निजी डॉक्टर्स हैं।

कोविद-19 के लिए स्पेशल सिविल और एसवीपी अस्पताल और जीसीआरआई कोविद विंग में 60-70 डॉक्टर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल के 18, जीसीआरआई के 36 और एसवीपी के 11 डॉक्टर्स का परीक्षण हुआ है। इसेक अलावा अस्पताल और नर्स में भी संक्रमण का डर है। 

40 से भी अधिक हो सकती है कोरोना से संक्रमित निजी डॉक्टर की संख्या

अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की अध्यक्ष डॉक्टर मोना देसाई ने कहा कि कोविद -19 से संक्रमित होने वाले निजी डॉक्टर की संख्या 40 से ऊपर भी जा सकती है। हम सभी के नाम और विवरण जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कई डॉक्टर्स के नाम सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा जैसे- मास्क और पीपीई किट इस्तेमाल करने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

कम परीक्षण को लेकर डॉक्टर में नाराजगी

अहमदाबाद नर्सिंग होम एसोचैम कार्यकारी समिति के सदस्य और धवानी अस्पताल के सीईओ डॉक्टर वसंत पटेल ने राज्य में बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। पटेल का कहना है कि राज्य सरकार के पास कोरोना से लड़ने को लेकर कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं है। सरकार संक्रमितों की पहचान करने में नाकाम है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक मरीज की डिलीवरी के लिए आवेदन दिया था लेकिन 24 घंटे बाद भी उन्हें मरीज का कोरोना परीक्षण करने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के मुताबिक किसी भी तरह की सर्जरी से पहले मरीज का कोरोना परीक्षण अनिवार्य है लेकिन राज्य सरकार परीक्षण को हल्के में ले रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें