फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DLC: डीएलसी के विशेष अभियान के पहले दिन 1.8 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों ने उठाया लाभ; सरकार ने दी जानकारी

Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DLC:  कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा डीएलसी अभियान है। जहां शुक्रवार शाम तक कुल 1.81 लाख डीएलसी बनाए जा चुके हैं। इस अभियान का मुख्य ध्यान फेस-ऑथेंटिकेशन तकनीक पर है।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल जीवन पत्र (DLC) के लिए शुरू किया गए अभियान के पहले दिन एक लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों ने इसका लाभ उठाया है। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के पहले दिन 1.8 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाया। बता दें कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने  तीसरा राष्ट्रव्यापी अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 शहरों और जिलों में चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रलाय ने दी जानकारी
इस मामले में कार्मिक मंत्रालय के द्वारा जारी बयान में बताया गया कि यह अब तक का सबसे बड़ा डीएलसी अभियान है। जहां शुक्रवार शाम तक कुल 1.81 लाख डीएलसी बनाए जा चुके हैं। इस अभियान का मुख्य ध्यान फेस-ऑथेंटिकेशन तकनीक पर है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) इस अभियान में तकनीकी मदद करेंगे।

इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को और सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, और इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या है अभियान का लक्ष्य
यह अभियान पेंशन वितरण बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पेंशनभोगी कल्याण संघों, रक्षा लेखा महानियंत्रक, दूरसंचार विभाग, रेलवे, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें