फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा और गिरेगा, 27 से यूपी सहित कई राज्यों में शीत लहर के आसार

Thu, 26 Nov 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीत लहर.......... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का असर एक-दो दिन में पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में दिखने का आसार है। मौसम विभाग ने 27 नंवबर से पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। विभाग ने कहा, शुक्रवार से रविवार के बीच इन इलाकों में तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजधानी दिल्ली में पिछले पांच दिन से शीतलहर है। हालांकि बुधवार को लोगों को हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से फिर सर्दी सितम ढाएगी। उधर, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में लगातार तीसरे दिन बारिश-बर्फबारी हुई।


हिमाचल और कर्नाटक में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। विभाग ने बृहस्पतिवार को हिमाचल और कर्नाटक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हिमाचल में भारी बारिश-हिमपात और बंगलूरू समेत कर्नाटक के सात जिलों में तेज बारिश की आशंका है।
विज्ञापन


दिल्ली में पांच दिन से शीतलहर
पांच दिन से राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम होने से शीतलहर थी। बुधवार को दिनभर सूर्य की बादलों से लुकाछिपी जारी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 10. 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


किसे कहते हैं शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है और यही स्थिति कम से कम दो दिन रहती है तब शीतलहर शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें