फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश मूर्ति के खिलाफ कई और महिलाओं ने खोला मोर्चा, ऑफिस में करते थे शारीरिक शोषण

Fri, 28 Apr 2017 07:18 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
mahesh murthy
विज्ञापन
पिनस्टॉर्म कंपनी के संस्थापक महेश मूर्ति के खिलाफ अब कई और महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मूर्ति 2003 से उनके साथ काम करने वाली महिला साथियों के साथ दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण करते थे। 
विज्ञापन


जानी मानी लेखिका रश्मि बंसल और बंगलुरू में एक कंपनी में कार्यरत एक एचआर निदेशक अनामिका ने मूर्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुंबई की एक कॉफी शॉप में महिलाओं के साथ अक्सर बदसलूकी करते थे। इन दोनों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर मूर्थि पर इस तरह का आरोप लगाया है। 

महिलाओं को पकड़ के छेड़खानी करते थे मूर्थि

कई महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मूर्ति गंदे मैसेज भेजते थे और उनको पकड़ के छेड़खानी भी करते थे। हालांकि मूर्ति ने इन महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए उनके उपर ही दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें