फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2035 तक ईसाई महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी मुस्लिम महिलाएं

Thu, 06 Apr 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
Muslim women
विज्ञापन
2035 तक पुरे विश्व में मुस्लिम महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं होंगी। यह बात अमेरिका की एक रिसर्च एजेंसी ने अपनी रिसर्च में कही है। रिसर्च द्वारा बताया गया कि आने वाले कुछ सालों में मुस्लिम महिलाएं बच्चे पैदा करने में सबसे आगे होंगी।
विज्ञापन


आमतौर पर अन्य धर्म की तुलना में ईसाई धर्म की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती थीं। अमेरिका की प्यू रीसर्च सेंटर के जनसांख्यिकी की रिसर्च के अनुसार आने वाले 20 सालों में मुस्लिम महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी।

इस हिसाब से 2035 तक मुस्लिम सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने में आगे रहेंगे। अंग्रेजी अखबार टाइम ऑफ इंडिया की  खबरों के अनुसार रिसर्च एजेंसी ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा बच्चे को होने का सबसे बड़ा कारण पूरे विश्व में ईसाई समुदाय के लोगों की हो रही सबसे ज्यादा मौत है। और आने वाले समय तक यह दर निरंतर जारी  रहेगी। इसके अलावा ईसाई लोगों की सबसे बड़ी संख्या उम्रदराज हो गई है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा हिस्सा युवाओं का है।
विज्ञापन


ऐसे में मुस्लिम समुदाय के ज्यादा बच्चे होने की संभावना है। बुधवार प्यू ने 2015 में आने वाले दशकों में मुस्लिमों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान पेश किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2030 से 2035 के बीच मुस्लिमों से पैदा होने वाले बच्चों की संख्या ईसाइयों से पैदा होने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा होगी। फिलहाल विश्व में ईसाई जनसंख्या ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें