भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत उज्जैन में आयोजित राम कथा में मोरारी बापू ने सबको स्वीकार करने को वास्तविक शिवत्व बताया। उन्होंने सनातन धर्म और उसकी परंपराओं का सम्मान करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा न करने वालों को मंदिरों और पवित्र तीर्थस्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत आयोजित राम कथा में मंगलवार को मोरारी बापू ने कहा कि सबको स्वीकार करना ही वास्तविक शिवत्व है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म और उसकी परंपराओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें मंदिरों और पवित्र तीर्थस्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने उज्जैन के स्वस्तिक को महादेव के चार तत्वों भस्म, भिक्षा, भूत और भुजंग से जोड़ते हुए कहा कि इनमें शिव का स्वरूप समाया है। युवाओं से रुद्राष्टक का पाठ करने और महाकाल के प्रति श्रद्धा रखने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम को लेकर क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोरारी बापू के आगमन और राम कथा से ऐसा लग रहा है कि सिंहस्थ कुंभ का शुभारंभ पहले ही हो चुका है। उन्होंने उज्जैन को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग व भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम की धरती बताते हुए आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
दो विशेष ट्रेनों से पहुंचे एक हजार श्रद्धालु
संतकृपा सनातन संस्थान की भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण में करीब एक हजार श्रद्धालु कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव नाम की दो विशेष ट्रेनों से उज्जैन पहुंचे। 22 और 16 कोच वाली ये ट्रेनें यात्रा के चौथे पड़ाव पर पहुंचीं।