फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपारण: मोरारी बापू ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश, कहा- एक आराध्य से प्रेम होना दूसरे से दुर्भावना नहीं

Fri, 20 Nov 2026 06:38 AM IST
देवेश त्रिपाठी आदित्य पाण्डेय, चंपारण

सार

भारत स्वस्तिक यात्रा के छठे पड़ाव पर गुरुवार को मोरारी बापू ने चंपारण में रामकथा सुनाई। उन्होंने कहा कि किसी एक आराध्य के प्रति गहरा प्रेम रखने का अर्थ दूसरे लोगों या उनकी आस्थाओं के प्रति दुर्भाव रखना नहीं है। परमात्मा के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्ति की निजी आध्यात्मिक अनुभूति है, जिसमें सभी के प्रति सम्मान और अपनापन बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
कथावाचक मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत स्वस्तिक यात्रा के छठे पड़ाव पर गुरुवार को बापू ने चैतन्य महाप्रभु की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी चंपारण की भूमि पर रामकथा सुनाई। बापू ने समझाया कि किसी एक आराध्य के प्रति विशेष प्रेम होने का अर्थ दूसरों के प्रति दुर्भाव रखना नहीं है।
विज्ञापन

परमात्मा के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्ति की निजी आध्यात्मिक अनुभूति है। इसमें दूसरे लोगों के प्रति सम्मान और अपनत्व कम नहीं होना चाहिए।

उर्दू के एक मशहूर शायर के कलाम से उन्होंने इसी भाव को सहज और दिलचस्प अंदाज में रखा। उनके कथन में एक तरफ कृष्ण के प्रति मोहब्बत की गहराई थी, तो दूसरी तरफ उन सभी अच्छे लोगों के लिए अपनापन था, जो इस प्रेम को अलग अर्थ में समझ सकते हैं। बापू चैतन्य महाप्रभु की बैठक में पहुंचे। यहांं चंपेश्वर महादेव के दिव्य स्वरूप का दर्शन भी किए।

अन्य आश्रय नहीं, अनन्य आश्रय जरूरी
चंपारण पहुंचने पर बापू ने इस भूमि के आध्यात्मिक महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक प्रवचनों में अक्सर अन्य आश्रय शब्द का इस्तेमाल होता है, लेकिन उनकी समझ में इसका वास्तविक भाव अनन्य आश्रय है। इसका अर्थ है कि किसी दूसरे सहारे की अपेक्षा किए बिना एक ही परमात्मा के प्रति पूर्ण और अटूट श्रद्धा रखी जाए। परमात्मा के प्रति समर्पण ही भक्ति का मूल भाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें