फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण: मोरारी बापू ने मांगा पांच करोड़ का चंदा और पांच दिन में मिल गए 16 करोड़

Sun, 02 Aug 2020 12:44 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
विज्ञापन
मोरारी बापू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राममंदिर में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी पांच अगस्त को इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। वहीं इसी बीच हाल ही में रामलला मंदिर के निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने पांच करोड़ रुपये दान करने का एलान किया था। उन्होंने यह एलान बीते सोमवार को ऑनलाइन कथा के दौरन किया था।  

विज्ञापन


राम भक्तों ने मोरारी बापू की इस बात को हाथों हाथ लिया है और मात्र पांच दिनों में ही 16 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। जबकि उन्होंने मात्र पांच करोड़ रुपए जमा करने की अपील की थी। मोरारी बापू ने कथा के दौरान ही कहा कि उनके पास 16 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।    

भावनगर के तलगाजरडा में डिजिटल माध्यम से रामकथा करने वाले संत मोरारी बापू ने अपनी व्यासपीठ से रामलला मंदिर को बनाने में पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया था। मोरारी बापू ने कहा था कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी।
विज्ञापन


मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा था कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही जो भी श्रोता भगवान श्रीराम के भक्त हैं और रामलला के मंदिर के लिए दान करना चाहते हैं उनकी तरफ से पांच करोड़ रुपये का दान किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें