फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी में बीफ खिलाने के लिए परिवार ने मांगी अनुमति, मिली सिर्फ चिकन की परमिशन

Mon, 27 Mar 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
बीफ इस्तेमाल करने के लिए परिवार ने मांगी थी मंजूरी - फोटो : Ani
विज्ञापन
यूपी में अवैध बूचड़खानों पर एक्शन के बाद एक तरफ आज से पूरे प्रदेश में मीट कारोबारी हड़ताल पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुरादाबाद में एक परिवार ने पुलिस से बीफ खाने की अनुमति मांगी तो पुलिस ने इनकार कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शहर के एक परिवार ने शादी में बीफ के उपयोग के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस ने ये कहकर उसकी अनुमति नहीं दी कि राज्य में अवैध बूचड़खानों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के इनकार के बाद लड़की के पिता सरफराज ने बताया कि पुलिस ने केवल चिकेन के उपयोग के लिए अनुमति दी है।
  Moradabad:Family seeks permission from police for use of Beef in a function;police denies permission, after ban on illegal slaughterhouses. pic.twitter.com/SSnhQ32ni2 — ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2017   We have got permission for use of Chicken only: Sharfraz, the person who sought permission for use of Beef in daughter's engagement function pic.twitter.com/IQIIRzpfwn — ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2017
विज्ञापन
गौरतलब है कि अवैध बूचड़खानों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के मीट कारोबारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि ये हड़ताल अघोषित तौर पर दो दिन पहले से ही चल रही है लेकिन सोमवार से इसे राज्य भर में लागू किया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के चलते ज्यादातर मीट की दुकानों के बंद होने की स्थिति में आ जाने से अब मांस व्यापारियों के संगठन ने राज्य भर में हड़ताल करके सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
बता दें कि राज्य में सड़क के किनारे दुकान खोलकर मीट नहीं बेचे जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश में स्लॉटर हाउस और अवैध बूचड़खाने पर पाबंदी के बाद अब छोटे दुकानदारों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ पुलिस भी सक्रिय होकर मीट के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें