फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा

Fri, 19 Jun 2026 05:41 AM IST
Pavan सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई

सार

Operation Tiger-2 Looms In Maharashtra: शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों के बागी होने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा बढ़ गया है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 20 में से 16 विधायक शिंदे गुट के संपर्क में हैं। मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर जून का महीना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए संकट बनकर सामने आया है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना और महाराष्ट्र की सत्ता हिल गई थी। यही संयोग फिर जून 2026 में बना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: अरूप बिस्वास की मांग का ऋतब्रत बनर्जी ने किया समर्थन, कहा- टीएमसी के बैंक खाते पर लगाई जाए रोक

कब से शुरू हो सकता है ऑपरेशन टाइगर-2?
यह संयोग ही है कि फिर जून में ही शिवसेना (यूबीटी) में बगावत हुई और पार्टी के नौ में से छह सांसद टूट गए। 22 जून से 10 जुलाई तक महाराष्ट्र विधानमंडल के सत्र के दौरान या उसके तुरंत बाद ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा। बता दें, विधानसभा के 288 सदस्यों में शिवसेना (यूबीटी) के 20 विधायक और विधान परिषद में 6 सदस्य हैं।
विज्ञापन


राज्य में यूबीटी के पास सबसे ज्यादा विधायक
विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद विपक्षी खेमा महाविकास आघाडी (एमवीए) में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सबसे अधिक विधायक हैं। वहीं, एमवीए के अन्य घटक दल कांग्रेस के 16 और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायक हैं। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 57 विधायक और 8 विधान परिषद सदस्य हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय: भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक जीवनकाल में सम्मान न मिला, मरणोपरांत मिली पहचान

शिंदे नेतृत्व के संपर्क में उद्धव के 20 में से 16 विधायक
शिवसेना के विधायक कृपाल तुमाने ने हाल में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) के 20 में से 16 विधायक पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। इससे सांसदों के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के टूटने की चर्चा को बल मिला है। शिवसेना नेता व राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट का कहना है कि हम कोई ऑपरेशन टाइगर नहीं चला रहे, लेकिन कोई नेता हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हम मना नहीं करेंगे। मानसून सत्र में सियासत नया मोड़ ले सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें